लॉज फ्रेंडशिप ऑन तमसा की पहल, जांच के बाद वाराणसी में होगा फ्री ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण
आजमगढ़: समाज के गरीब तबके को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लॉज फ्रेंडशिप ऑन तमसा ने एक सराहनीय पहल की है। संगठन द्वारा 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ईशान पब्लिक स्कूल, रोहुआ मुस्तफाबाद में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के समन्वयक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डा. भक्तवत्सल तथा स्कूल प्रबंधक अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद चयनित मरीजों का ऑपरेशन RJ Shankara Eye Hospital में निःशुल्क कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित मरीजों को उसी दिन बस के माध्यम से वाराणसी ले जाने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में ऑपरेशन, दवा, देखभाल और भोजन सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की जांच की जाएगी। मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर, मास्क तथा यदि पहले से उपचार चल रहा है तो संबंधित दवा का पर्चा लाना अनिवार्य होगा। संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव संजय श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष अनिल गौर ने मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
Blogger Comment
Facebook Comment