.

आजमगढ़: सपा कार्यालय पर मनाई गई महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती


महात्मा फुले के विचार आज भी सामाजिक न्याय की नींव - धर्मेंद्र यादव, सांसद

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव सांसद ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जीवन समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने जाति और लिंग भेद के खिलाफ संघर्ष करते हुए महिलाओं की शिक्षा और समानता का मार्ग प्रशस्त किया। उनके द्वारा स्थापित सत्यशोधक समाज सामाजिक परिवर्तन का बड़ा केंद्र बना। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के संघर्ष और विचारों से प्रेरित होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में दलितों और पिछड़ों के अधिकार सुनिश्चित किए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ने पीडीए समाज को संगठित करने का संकल्प लिया है और वर्ष 2027 में बदलाव लाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस मौके पर समाजवादी विचारक जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि फुले ने अपने समय में मनुवादी व्यवस्थाओं को चुनौती दी और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाई। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए स्कूल खोलकर नई दिशा दी, जिसमें उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव (पूर्व मंत्री), विधायक डॉ. संग्राम यादव , विधायक पूजा सरोज के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की, जबकि संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। इस दौरान सोभनाथ यादव, राम अचल यादव, एख्लाक अहमद, प्रमोद राजभर, दुर्गेश यादव, संतोष कुमार गौतम, सुशील आनंद, सिंगारी गौतम, द्रोपदी पांडेय, जोरार खान, रमेश निषाद, अब्दुल्ला, जवाहिर यादव, पप्पू कुमार यादव, कमलेश यादव, राम समुझ राम, सुरेन्द्र यादव, गौरव यादव, राम सूरत राम, राजेश यादव, कुणाल मौर्य, आशुतोष चौधरी समेत बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment