.

आजमगढ़: यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 65 वाहनों पर कार्रवाई



काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध लिखावट वाले वाहन चेकिंग में पकड़े गए

आजमगढ़: जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 65 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की गई, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में बागेश्वर चौराहा (थाना कोतवाली) क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगे वाहन, “पुलिस” व “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखे वाहन (बिना अधिकृत अधिकारी), काली फिल्म लगे वाहन और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कुल 65 वाहनों पर कार्रवाई में 08 काली फिल्म लगे वाहन, 17 फर्जी/फाल्टी नंबर प्लेट (नाम, जाति, धर्म, पद सूचक शब्द अंकित) वाले वाहन, 40 अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन शामिल हैं। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment