.

आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट्स और गाइड्स का 05 दिवसीय शिविर प्रारम्भ



प्रथम दिन ध्वजारोहण के साथ अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया

आजमगढ़: कोटिला चेकपोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में आज उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स और गाइड्स के तत्वावधान में तृतीय सोपान का 5 दिवसीय आवासीय शिविर बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ स्काउट ध्वज फहराकर किया गया, जिसके साथ ही अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अवधेश यादव (जिला संगठन आयुक्त, स्काउट्स एवं शिविर संचालक), गोविंदा चौहान (प्रशिक्षण परामर्शदाता), अजय यादव (आईटी समन्वयक), डॉ. शफीउज्जमा (लीडर ट्रेनर, रोवर, प्रवेक्षक शिविर), मोहम्मद शाहिद (यूनिट लीडर, स्काउट्स) तथा ऊजमा खान (यूनिट लीडर, गाइड), शेख मोहम्मद ताबिश सहित विद्यालय के प्रबंधक सी ए मोहम्मद नोमान, प्रधानाचार्या रूपल पंड्या एवं उप-प्रधानाचार्या रूना खान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड के सिद्धांतों, नियमों एवं दैनिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को अनुशासन, टीमवर्क, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा की भावना के साथ प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया गया। सुभाष चंद्र गौंड जिला सचिव भारत स्काउट्स और गाइड्स आजमगढ़ एवं डॉ. शफीउज्जमा (लीडर ट्रेनर, रोवर, प्रवेक्षक शिविर) द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि यह शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आगामी दिनों में विभिन्न प्रशिक्षण सत्र, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment