.

आजमगढ़: होली मिलन समारोह में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह




प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’ के आवास पर हुआ आयोजन

नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’ ने शुक्रवार को मुंडा स्थित अपने आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’ ने कहा कि होली असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है, जिसे हर वर्ष पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता, प्रेम और समृद्धि लेकर आए—इसी कामना के साथ उन्होंने समस्त जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
होली मिलन समारोह में नरेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, सतेन्द्र राय, मंजू सरोज, अरविंद जायसवाल, आजाद अनिमर्दन, विनोद राय, माला द्विवेदी, जयनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, टीपू सिंह, पवन सिंह ‘मुन्ना’, हरिवंश मिश्रा, नन्हकू राम सरोज, रामपाल सिंह, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, अवनीश मिश्रा, आनंद सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, सत्यप्रकाश पाण्डेय, शशिकांत विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह, धनंजय राय, बाबूराम चौहान, आशुतोष पाठक, शैलेन्द्र अग्रवाल, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, धर्मवीर चौहान, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव, अजय मौर्य, मुंशी निषाद, दीपक मौर्य, विशाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment