.

आजमगढ़: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार


अपना नाम, पता और जन्मतिथि बदल कर किया था आवेदन

आजमगढ़: दीदारगंज थाना पुलिस ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे दीदारगंज बाजार से पकड़कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 20 जनवरी 2026 को पासपोर्ट सत्यापन के दौरान उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव द्वारा पासपोर्ट धारक जीतेन्द्र पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम करूई थाना दीदारगंज की जांच की जा रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। मामले में थाना दीदारगंज में मुकदमा संख्या 36/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(B) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का वांछित आरोपी दीदारगंज बाजार में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर करीब 10:20 बजे आरोपी जीतेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment