.

आजमगढ़: वाराणसी ने जीता ओपन स्टेट आमंत्रण क्रिकेट खिताब


फाइनल मैच में मेजबान आजमगढ़ को 14 रन से हराया


आजमगढ़: खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान आजमगढ़ को 14 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। 12 से 18 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 मजबूत टीमों—कानपुर, गोण्डा, वाराणसी, देवरिया, फतेहपुर, मऊ, बलिया, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर एवं आजमगढ़—ने प्रतिभाग किया। पूरे सप्ताह दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
फाइनल मुकाबला: लक्ष्य से चूका आजमगढ़
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। टीम की ओर से अर्पित सिंह ने नाबाद 29, आनंद सिंह ने 25 और सक्षम ने 24 रन का योगदान दिया।
जवाब में उतरी आजमगढ़ की टीम 18.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। सौरभ (24), अमित भगत (23) और कुलदीप कृष्णा (18) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। आजमगढ़ की ओर से सुनील कुमार और अखण्ड प्रताप सिंह ने 3-3 विकेट लेकर मुकाबले को रोचक बनाए रखा। वहीं वाराणसी की तरफ से आयुष और बृजेश ने 3-3 विकेट झटके, जबकि अर्पित ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों में मैन ऑफ द मैच: अर्पित सिंह, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: कॅवर शिवम सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: बृजेश सोनकर रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के.एम. श्रीवास्तव और मंगल प्रसाद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सुनील तिवारी, भूपेंद्र वीर सिंह, मो. इरफान, गोविंद यादव, आदर्श यादव, करन श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment