5500 रुपये नकद व तमंचा-कारतूस बरामद, कई जिलों में कर चुका है ठगी की घटनाएं
आजमगढ़: शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के एक सदस्य को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 5500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी विभिन्न जनपदों में लोगों को झांसा देकर ठगी व टप्पेबाजी की घटनाएं कर चुका है। पुलिस के अनुसार वादिनी आशा पत्नी रामप्रवेश निवासी ग्राम छतौरा थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ (हाल पता काली चौरा, थाना कोतवाली आजमगढ़) ने तहरीर दी थी कि 7 फरवरी 2026 को वह चिरैयाकोट से आजमगढ़ आ रही थीं। शंकर तिराहा सिधारी पर उतरने के बाद जब वह पैदल काली चौरा की ओर जा रही थीं, तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने परिवार व बेटे की ग्रह दशा ठीक कराने की बात कहकर उन्हें बातों में उलझा लिया और उनकी सोने की चेन, अंगूठी तथा 2000 रुपये लेकर फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 41/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। दिनांक 13 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी (चौकी प्रभारी रोडवेज) अपनी टीम, उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी (चौकी प्रभारी एलवल), उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाहा, उपनिरीक्षक अमित त्रिपाठी तथा सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल उमेश यादव के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंधा रोड ठंडी सड़क से रात करीब 11:10 बजे आरोपी लईक उर्फ लकी पुत्र तौफिक निवासी ग्राम ठंडानाला गुलरभोज थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5500 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 105/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर कई जनपदों में इस तरह की टप्पेबाजी और धोखाधड़ी की घटनाएं कर चुका है।
Blogger Comment
Facebook Comment