.

आजमगढ़: एसकेडी की बड़ी पहल, प्रतिभाशाली छात्रो के लिए 10 लाख तक की छात्रवृत्ति की घोषणा




टीआरई 2026 के अंतर्गत भव्य छात्रवृत्ति योजना के पोस्टर का विमोचन हुआ

यह पहल छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की मिसाल बनेगी - विजय बहादुर सिंह

आजमगढ़: शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई और प्रभावशाली पहल करने वाले जहां आग़ाज़ स्थित एसकेडी विद्या मंदिर, धनहुंआ ने एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को संस्थान में टीआरई 2026 के अंतर्गत भव्य छात्रवृत्ति योजना के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसने क्षेत्र में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। यह छात्रवृत्ति योजना विशेष रूप से इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है। क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस पहल की खुलकर सराहना करते हुए इसमें गहरी रुचि दिखाई है। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में हुआ, जिसमें संस्थान के संस्थापक विजय बहादुर सिंह, प्रबंधक श्रीकांत सिंह एवं प्रधानाचार्य के. के. सरन की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए प्रोग्राम हेड शिवगोविंद मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष मेधावी छात्रों को ₹10,00,000 तक की आकर्षक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह योजना कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे। टीआरई 2026 परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को न केवल शुल्क में विशेष छूट मिलेगी, बल्कि उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन और आधुनिक संसाधनों का भी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि यह पहल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
गौरतलब है कि एसकेडी विद्या मंदिर के अंतर्गत संचालित एसकेडी रेजिडेसिंयल अकेडमी अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए जानी जाती है, जहां नीट, जेईई, ओलंपियाड एवं बोर्ड परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी के साथ-साथ छात्रों के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्थान ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही कहा कि यह योजना प्रतिभा को पहचानने और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश अवस्थी, रंजना वर्मा, राजेश सिंह एवं भारतेन्दु सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment