सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर ली थी रकम,वापस मांगने पर टाल रहे थे
आजमगढ़: अतरौलिया थाना पर वादी कन्हैया पुत्र स्व0 अलगू यादव निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना अतरौलिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षीगण परमानन्द यादव पुत्र मनिराम यादव तथा रामानन्द यादव पुत्र बलिराम यादव निवासीगण महाजी सिंगवारा थाना कोतवाली महराजगंज द्वारा वादी के पुत्र रणधीर यादव उर्फ मिन्टू यादव को सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग 03 वर्ष पूर्व 03 लाख रुपये ले लिये गये। बाद में रुपये वापस मांगने पर टालमटोल एवं आनाकानी की जा रही थी। धारा 406 भादवि बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 467/468 भादवि की वृद्धि की गई। उ0नि0 उमेश चन्द तथा थाना महराजगंज पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी गयी। सूचना के आधार पर अभियुक्त परमानन्द यादव को गायत्री नगर रेलवे स्टेशन, आजमगढ़ के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त परमानन्द यादव द्वारा बताया गया कि उसका भाई रामानन्द यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ जाने के लिए निकला है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे फुलवरिया थाना अहरौला क्षेत्र से अभियुक्त रामानन्द यादव को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
Blogger Comment
Facebook Comment