किशोरी को भगा ले गया था आरोपी,बाद में लड़की ने उठाया आत्मघाती कदम
आजमगढ़: दिनांक 21.02.2026 को थाना बिलरियागंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि अभियुक्त शाकिब द्वारा नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले जाया गया था। तत्पश्चात पारिवारिक परिस्थितियों के बीच लड़की द्वारा आत्मघाती कदम उठा लिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 42/26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 23.02.2026 को उ0नि0 रतन सिंह पटेल मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग/तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर श्रीनगर सियरहा अंडरपास के पास से अभियुक्त शाकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी पाती खुर्द थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब 09:15 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment