.

आजमगढ़: प्रतिभा निकेतन के बच्चों ने सीखा फायर फाइटिंग और ट्रैफिक के नियम





आपातकालीन नंबरों के साथ ही साइबर से संबंधित दुर्घटनाओं की जानकारी दी गई

आजमगढ़: आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस पोखरा आजमगढ़ के प्रांगण में उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपातकालीन सेवा , ट्रैफिक,महिला एवं बाल कल्याण संगठन पुलिस कार्यालय आजमगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से सभी बच्चों को आपातकालीन नंबरों 1090, 112, 102 एवं साइबर से संबंधित होने वाली दुर्घटनाओं से अवगत कराया गया। ट्रैफिक के नियमों के बारे में बताते हुए सी जयशंकर सिंह ने बताया कि हमें चौक चौराहा पर लगे हुए सिग्नल को देखते हुए हमें रोड पर चलना चाहिए हमें कभी भी बाएं से ओवरटेकिंग नहीं करनी चाहिए. और हम विद्यालय में प्रोग्राम कर रहे हैं तो हम बच्चों को यही कहेंगे कि जब तक आपकी एज 18 वर्ष न हो जाए तब तक आप बाइक ना चलाएं. महिला एवं बाल कल्याण संगठन पुलिस कार्यालय आजमगढ़ से प्रभारी वरुणेश कुमार मिश्रा ने बच्चों को बताते हुए कहा कि अगर किसी भी बच्ची या बच्चे को किसी तरह का दुर्घटना होने की आशंका होती है तो वे 1090 और 112 नंबर पर कॉल करके अपनी सूचना दे सकता है सूचना देते ही पुलिस आपके यहां 10 मिनट के अंदर पहुंच जाएगी. साइबर क्राइम से रविंद्र प्रताप यादव एवं कांस्टेबल शिल्पा तिवारी वह आराधना तिवारी ने बताया कि अगर आपके साथ किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होता है तो आप हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें. बाढ़ से बचने के लिए क्या-क्या हमें उपाय करने चाहिए इसके बारे में अग्निशमन विभाग से श्री नीरज कुमार दुबे ने बताया कि सबसे पहले हमको जो है सबसे ऊपर या ऊंचे स्थान पर जाना चाहिए और अपने आवश्यक सामग्री जरूरी कागजात और कुछ ड्राइव फूड्स लेकर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करते रहना चाहिए और अंत में श्री नीरज कुमार दुबे ने बताया कि हम आग लगने पर उसको कैसे बुझायेंगे उसका प्रेक्टिकल करके सभी बच्चों को दिखाएं. इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रमाकांत वर्मा ने कहां की आपात काल मे हमें अपनी सुरक्षा के लिए आपातकालीन नंबरों के साथ-साथ हमें उसे स्थान पर बहुत तेजी के साथ चिल्लाना चाहिए जिससे कि आसपास के लोग हमारी आवाज को सुन सके और हमारी सहायता कर सके. विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ध्रुव चंद्र मौर्य ने इन सभी विभागों से आए हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहां की हमें अपने दैनिक जीवन में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए विभाग द्वारा बताए गए उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए. इस अवसर पर प्रीति श्रीवास्तव, रमेश चंद मिश्रा, रीति सेवा करने का मनोज कुमार शर्मा, राजेश तिवारी एवं जयप्रकाश आदि सभी लोग उपस्थित रहे.

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment