.

आजमगढ़: दो दिन से लापता ऑटो चालक का शव मिला,मचा कोहराम


21 जनवरी की सुबह ऑटो लेकर निकला था, बिजरवां गांव के पास मिला शव


आजमगढ़ : जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखपुरा निवासी सुबोध सिंह (41 वर्ष) पुत्र शैलेंद्र सिंह का शव शुक्रवार सुबह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव के पास मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान सुबोध कुमार सिंह के रूप में की। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, जिनमें से एक भाई की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा हैं। बताया गया कि सुबोध सिंह ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे 21 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद तीन दिन पहले अतरौलिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment