.

आजमगढ़: रेनबो नेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस







विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए

आजमगढ़: बिलरियागंज स्थित रेनबो नेशनल स्कूल में सोमवार को हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बडे ही हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सी.आर.ओ संजीव ओझा एवं विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनका स्वागत करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ•जे•पी पांडे एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी कार्यक्रम में उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ जिसे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा संपन्न किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
मुख्य अतिथि संजीव ओझा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, देश की एकता एवं अखंडता तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। वहीं विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र राय ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।
जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सभी पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए विद्यालय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अपने परिवार, समुदाय व राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देगें।”

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment