.

आजमगढ़: सड़क दुर्घटना दो युवकों की दर्दनाक मौत,गांव में पसरा मातम


ट्रेलर ने मारी थी बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों के सर धड़ से अलग हो गए
थे

आजमगढ़ : जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार और प्रधान संतोष यादव उर्फ 35 पुत्र माना यादव और रिंकू यादव 33 की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष यादव पूर्व प्रधान थे। यह हादसा रात्रि 9:00 बजे उसे समय हुआ जब आजमगढ़ की तरफ से दोनों लोग बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस सड़क दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर की टक्कर लगने के बाद दोनों लोगों के सर धड़ से अलग हो गए और काफी दूर जा गिरे। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लगी है। इसके साथ इस पूरे मामले की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment