.

आजमगढ़: काउंसलरो ने करियर के विभिन्न पहलुओं से एसकेडी के विद्यार्थियों को रूबरू कराया






अपनी क्षमता और रूचि को पहचान कर ही अपने करियर का चुनाव करें- विजय बहादुर सिंह

आजमगढ़: जहानागंज क्षेत्र के धनहुआ स्थित एसकेडी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण को ध्यान में रखते हुए एक प्रभावी करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित विशेषज्ञ काउंसलर डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आकांक्षा तिवारी, डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चयन के महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए। छात्रों के भविष्य की राह चुनने की संभावनों पर विशेषज्ञों ने कहा कि जब करियर चुनने की बात याद आती है तो प्रमुखता से केवल दो ही चीजों पर ध्यान दिया जाता है या तो डाक्टर या फिर इंजीनियर। सबसे पहले अपनी क्षमता और रूचि को पहचानना चाहिए फिर उसके अनुसार करियर का चुनाव कीजिए। यदि किसी को खेत और फसलों से लगाव है तो कृषि क्षेत्र का चुनाव करते हुए इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण पदों को हासिल कर सकता है। जिसे व्यापार में रूचि हो वह उसका चुनाव करते हुए व्यापार से संबंधित बारीकियों से रूबरू हो सकता है। इस तरह काउंसलर्स ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध विकल्प प्रतियोगी परीक्षाओं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा वर्तमान समय में उपलब्ध करियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लक्ष्य निर्धारण आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम के महत्व पर भी प्रकाश डाला। अपने वक्तव्य में संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र कोई भी हो हम सफल तभी बन सकते है उस क्षेत्र में पारंगत हो सकें। इसके लिए अपनी रूचि को पहचानना सबसे जरूरी है। आज के इस तकनीकी वाले युग में चीजें आये दिन बदल रही हैं। इसे देखते हुए ही हमें करियर का चुनाव करना होगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक श्रीकांत सिंह एवं प्रधानाचार्य यूसी मिश्रा द्वारा काउंसलर्स को बुके एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश, अनन्त, सतोंष, संजय, सूर्यप्रकाश, आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment