.

आजमगढ़: रेनबो नेशनल स्कूल में आयोजित हुई वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी






विज्ञान ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, विद्यार्थी इसे आत्मसात करें - अखिलेश मिश्र गुड्डू

आजमगढ़: रविवार को बिलरियागंज स्थित रेनबो नेशनल स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार, एडीएम एफ/आर गंभीर सिंह तथा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा ने बतौर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ‎कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शित किया। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें सड़क सुरक्षा,सौरमंडल,पर्यावरण सुरक्षा,स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा, वनों के प्रकार, विभिन्न प्रकार के ऋतुओं का मॉडल, कंप्यूटर के मॉडल, सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था।
अपने संबोधन में एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी विज्ञान प्रदर्शनियाँ बच्चों में नवाचार, तार्किक सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं। एडीएम एफआर गंभीर सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन एवं प्रयोग के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि विज्ञान ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और विद्यार्थियों को इसे आत्मसात करना चाहिए। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी और बताया कि विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि आज इनोवेशन का जमाना है। नए विचारों को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी आधुनिक खोजों को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment