एआरटीओ ने बच्चों को दिलाई शपथ,अभिभावकों को बिना हेलमेट व सीटबेल्ट वाहन नहीं चलाने देंगे
आज़मगढ़: आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस पोखरा आजमगढ़ के प्रांगण में परिवहन विभाग आजमगढ़ द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान आयोजन किया गया। जिसमें एआरटीओ अतुल कुमार यादव ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के बारे में बताएं और इस नियमों की अनदेखी करने पर होने वाली घटनाओं से अवगत कराया और सभी बच्चों को इस बात क़ी शपथ दिलाई की आप सभी अपने अभिभावक को बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाने देंगे। सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अपनी हस्ताक्षर कर सहमति प्रदान की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ध्रुवचंद्र मौर्य ने एआरटीओ एवं सभी बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जीवन में सुरक्षित रहना है तो सड़क के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने कहां कि बच्चे अगर जिद पर आ जाएं तो गार्जियन बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाएं घर से नहीं निकल सकता है।
Blogger Comment
Facebook Comment