.

आजमगढ़: वरिष्ठ पत्रकार को पितृ शोक, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि



हिन्दुस्तान समाचार पत्र के जिला प्रभारी के पिता के निधन से मीडिया जगत में शोक

आजमगढ़: दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं आजमगढ़ के ब्यूरो प्रभारी चंद्र प्रकाश उपाध्याय के पिता 75 वर्षीय अमरनाथ उपाध्याय का निधन सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे सर सुंदर लाल चिकित्सालय वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर फैल गयी। गाजीपुर जिले के सब्बलपुर खुर्द गांव के निवासी अमरनाथ उपाध्याय काफी दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थे। वे माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रहे। मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में उन्होंने करीब 30 साल तक नौकरी की। वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त होने के बाद से अपने पैतृक गांव में निवास करते थे। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां और पत्नी के साथ भरा-पुरा परिवार हैं। सामाजिक कार्यों में वे लगातार सक्रिय रहे। विशेष कर गरीब तबके की बेटियों की शादी कराने में निरंतर अपना सहयोग करते रहे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने दी। सूचना मिलते ही आजमगढ़ में पत्रकारों ने शोक सभा कर दी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। हिन्दुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो प्रभारी चंद्र प्रकाश उपाध्याय के वयोवृद्धि पिता अमरनाथ उपाध्याय के निधन की खबर मिलने से पत्रकारों में शोक की लहर फैल गयी। दैनिक देवव्रत कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। तत्पश्चात उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में दैनिक देवव्रत के संपादक विजय यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, खुर्रम आलम नोमानी, गुड्डू यादव, सचिन श्रीवास्त, देवव्रत श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, रत्न प्रकाश त्रिपाठी, रामजीत चंदन, मनोज जायसवाल, अश्वनी यादव, अभिमन्यु शर्मा, विवेक गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, राम सिंह यादव, उदय राज शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, हिरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पत्रकार शामिल रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment