.

आजमगढ़: दीवानी बार एसो० के चुनाव में लगभग 91% हुआ मतदान



16 पदों के लिए 62 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हुआ,रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

आजमगढ़: दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को गहमा गहमी के बीच लगभग 91 प्रतिशत मत डाले गए।अध्यक्ष मंत्री समेत 16 पदों के लिए 62 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में।बंद हो गया। कुल 2035 अधिवक्ताओं में से 1850 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। लेकिन आचार संहिता के उल्लंघन के कारण पांच अधिवक्ताओं के मतदान को निरस्त कर दिया गया।इसलिए मतगणना केवल 1845 मतों की ही होगी।कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए छह ही प्रत्याशी मैदान में होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। मतदान की गति सुबह थोड़ी धीमी रही।पहले दो घंटे में केवल दो सौ मत डाले गए थे।पहले दो घंटो में वरिष्ठ अधिवक्ता जूनियर अधिवक्ताओं की तुलना मतदान करने में आगे रहे।पहली बार मतदान कर रहे युवा अधिवक्ता भी चुनाव में उत्साहित दिखे। दोपहर होते होते अधिवक्ताओं की कतार लंबी होती गई।ढाई बजे तक डेढ़ हजार अधिवक्ता मतदान कर चुके थे।सभी प्रत्याशी तथा उनके समर्थक आखिरी समय तक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अनुरोध कर रहे थे।बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से आरंभ होगी। मतदान को लेकर प्रशासन भी सतर्क दिखाई दिया। रानी की सराय, निजामाबाद, तरवा,मेहनगर समेत छह थानाध्यक्ष समेत लगभग 50 से अधिक जवान दिनभर मुस्तैद रहे।थाना प्रभारी रानी की सराय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मत-पेटिकाओं की सुरक्षा के लिए एहतियातन पुलिस के जवान रात भर संघ भवन पर मौजूद रहेंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment