.

आजमगढ़: धूमधाम से मनाया गया 10वाँ वेदांता महोत्सव








मंडलायुक्त ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर नर्सिंग विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

आजमगढ़: शहर के लक्षीरामपुर स्थित वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम के साथ दसवां वेदांता महोत्सव आयोजित किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंडलायुक्त विवेक कुमार, विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ नन्हकू राम वर्मा, एसपी ग्रामीण चिराग जैन और वेदांता ग्रुप से चेयरमैन डॉ शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जायसवाल व रित्विक जायसवाल के द्वारा मां सरस्वती व फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसके बाद आए हुए अतिथियों का वेदांता ग्रुप ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदानकर स्वागत किया।
जहां ऑडोटोरियम हाल के उद्घाटन से नर्सिंग के विद्यार्थियों ने कांतारा, अघोरी, राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य, शिव तांडव, महाभारत, भूख, ऑपरेशन सिन्दूर, यमराज की अदालत, महिला क्रिकेट, सोशल मीडिया जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमो व नाट्य मंचन की न केवल शानदार प्रस्तुति दी बल्कि दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक कलाकार दुष्यंत शुक्ला ने अपने गीतों से समां बांधा।
जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नर्सिंग के विधार्थियों शपथ दिलाई गई। मंच व शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीएससी, जीएनएम, एएनएम एवं पैरामेडिकल के विद्यार्थियों को क्रमशः मंडलायुक्त ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदानकर पुरस्कृत किया। इस दौरान वेदांता ग्रुप की तरफ से बलिया और गाजीपुर से आए स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। मंडलायुक्त विवेक ने कहा कि यहां आने के बाद गर्व महसूस होता है चुकी समाज के विकास की रीढ़ शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही क्षेत्रों में वेदांता ग्रुप अपने काम को राम से जोड़कर अपनी महती भूमिका निभा रहा है। चेयरमैन डॉक्टर शिशिर ने बताया कि किसी भी मरीज को ठीक करने में डॉक्टर्स की अपेक्षा नर्सेज का योगदान सराहनीय होता है। डायरेक्टर विशाल ने बताया कि वेदांता अपनी कामयाबी के दस वर्ष पूरे कर चुका है। सन 2012 में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे कलाम के कर कमलों से इसकी नींव रखी गई। तभी से विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के दृष्टि से यह महोत्सव हर वर्ष आयोजित होता है। ताकि सम्मानित अतिथियों को देखकर विद्यार्थी बड़ी प्रतिस्पर्धा की तरफ प्रेरित हो सके। इस दौरान अति विशिष्ट अतिथियों में एडीएम राहुल विश्वकर्मा, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शुभम तोंदी, सीओ सदर आस्था जायसवाल, एसीएमओ अरविंद चौधरी, एसीएमओ अलिंद कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक राजीव मिश्रा ,प्रयागराज से डॉ लाल चंद शुक्ल प्रोफेसर, भाजपा नेता मनोज यादव, संदीप सिंह सोनू, चंदन अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, पूनम शुक्ला, लाल बहादुर त्यागी सहित शिक्षकगण व स्टाफ आदि उपस्थित रहे। प्रोफेसर डॉक्टर रीना पाण्डेय ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर अभय तिवारी ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment