डीएम और एसपी ने 08 थानों से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध की कार्यवाही
आजमगढ़: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद के 08 थानों से सम्बन्धित हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गोवध, सामूहिक दुष्कर्म, अवैध गांजा, आबकारी व चोरी जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त कुल 31 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगचार्ट अनुमोदन/निर्देशन के पश्चात गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी। थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान के पास 07 वर्षीय बालक साजेब के अपहरण एवं हत्या के जघन्य प्रकरण में संलिप्त 06 अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत गोवध के प्रकरण में 02 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत सामुहिक दुष्कर्म के प्रकरण में 04 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। थाना अहरौला क्षेत्रान्तर्गत गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गयी, जिसमें 02 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। थाना गम्भीरपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या के प्रकरण में 03 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। थाना जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत एम्बुलेन्स में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी, जिसमें 03 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या के प्रकरण में 02 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। थाना गम्भीरपुर क्षेत्रान्तर्गत गोली मारकर लूट के प्रकरण में 02 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी के प्रकरण में 05 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी के प्रकरण में 02 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। चल/अचल सम्पत्ति की जांच कर कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। यह कार्यवाही जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत की गई है। जनपद पुलिस द्वारा आगे भी अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
Blogger Comment
Facebook Comment