02 ठग गिरफ्तार, 02 मोबाइल, फर्जी पुलिस आईडी, 04 फर्जी आधार कार्ड व सिमकार्ड बरामद
आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना जहानागंज व साइबर थाना की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने UPCOP ऐप से FIR डाउनलोड कर पीड़ितों को निशाना बनाने वाला ठगी गिरोह को बेनकाब किया है। साथ ही QR कोड के जरिए धोखाधड़ी की नई तरकीब उजागर हुई है। गिरोह के अन्तर्राज्यीय 02 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं जिनके पास से 02 रियलमी मोबाइल, फर्जी पुलिस परिचय पत्र, 04 फर्जी आधार कार्ड व सिमकार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 25.11.2025 को वादिनी निवासिनी थाना मेहनगर द्वारा थाना जहानागंज पर तहरीर दी गई कि उनकी मोबाइल संख्या 7800631137 पर मोबाइल नंबर 9203117942 से कॉल कर एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को सिपाही रंजीत, थाना मेहनगर बताते हुए कहा— “आपकी लड़की मिल गई है। उसे लेने जा रहे हैं, जल्दी से QR कोड पर ₹24,000/- भेज दें।” वादिनी द्वारा किसी तरह व्यवस्था कर ₹22,000/- QR कोड पर भेज दिए, जिसके बाद कॉलर ने नंबर बंद कर दिया और लड़की के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली। इस पर थाना जहानागंज पर मुकदमा अपराध संख्या 362/2025, धारा 66D IT Act पंजीकृत किया गया जांच शुरू ही। दिनांक 09.12.2025 को सर्विलांस एवं साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर थानाध्यक्ष जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा मय टीम द्वारा आज़मगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित पूर्वी छोर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को समय 02:10 बजे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित यादव, पुत्र – स्व. धर्मजीत यादव, निवासी – भदरई, पोस्ट बारी, थाना लेधौरा, जनपद टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) उम्र – 24 वर्ष और दीनदयाल यादव, पुत्र – भईयालाल यादव, निवासी – कनेरा बरियन, पोस्ट कनेरा, थाना बम्हौरी कला, जनपद टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश),उम्र – 45 वर्ष बताए गए हैं। अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे UPCOP मोबाइल ऐप से FIR डाउनलोड कर पीड़ित का नाम-पता प्राप्त करते थे। गूगल व निर्वाचन आयोग वेबसाइट से ग्राम प्रधान का नंबर लेकर पीड़ित का मोबाइल नंबर जुटाते थे। पीड़ित से मुकदमे में मदद या गिरफ्तारी का भय दिखाते थे। बाद में अलग-अलग QR कोड भेजकर धनराशि ठगते थे। उनके पास से 01 फर्जी पुलिस परिचय पत्र भी बरामद हुआ है। अभियुक्त अंकित यादव के मोबाइल में विभिन्न जनपदों के बहुत सारे डाउनलोड एफआईआर की डिजिटल प्रतियां मिली हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा , उ0नि0 विनय कुमार,का0 शिवम चौधरी , का0 हरेन्द्र सिंह, वाहन चालक—का0 राशिद ख़ाँ के साथ साइबर सेल टीम आजमगढ़ के उ0नि0 सागर कुमार रंगू, प्रभारी साइबर सेल, हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल,हे0का0 मुकेश भारती, आरक्षी राहुल सिंह, आरक्षी सतेन्द्र यादव,आरक्षी श्याम कुमार साहनी शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment