.

आजमगढ़: मंजू उपाध्याय अध्यक्ष तो रिंकी प्रशांत बनी महामंत्री




नारी शक्ति संस्थान के नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आजमगढ़: नारी शक्ति संस्थान का वार्षिकोत्सव शहर के सीताराम मुहल्ला स्थित केन्द्रीय कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमे संस्थान की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नारी शक्ति संरक्षक रानी अनामिका सिंह ने शपथ दिलाया। वार्षिकोत्सव को शुभारंभ मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद संस्थान के ध्येय गीत से कार्यक्रम का आगाज हुआ। वर्ष 2026 हेतु सर्वसम्मति से नारी शक्ति संस्थान की अध्यक्ष मंजू उपाध्याय को घोषित किया गया साथ ही उनके कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष अर्चना वत्सल, महामंत्री रिंकी प्रशांत, कोषाध्यक्ष रश्मि डालमिया, सह कोषाध्यक्ष आभा अग्रवाल को मनोनीत किया गया वहीं पूनम यशपाल सिंह, अमिता अग्रवाल, ममता राय को उपाध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही प्रतिभा पाठक, अनिता श्रीवास्तव, मीना सैनी को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं कार्यालय प्रभारी के रूप में नीतू सौम्य नामित की गई। इसके अलावा नारी शक्ति सुधा तिवारी, डॉ नेहा दुबे, दीपशिखा पांडेय, विदुषी अस्थाना, अनीता आलोक श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय, मधु त्रिपाठी, जरीना खातून, फरहत खान, रानी अनामिका सिंह, प्रियंका राय व डॉ प्रीति गुप्ता को संरक्षक नियुक्त किया गया।अंत में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्थान की सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि वर्षो से संगठन नारी हितों की रक्षा करते हुए लगातार कार्य कर रही हैं। आजमगढ़ संगठन को और धार देने के लिए सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का घोषणा किया जाता रहा है। अध्यक्षता दीप शिखा पांडेय व संचालन अंशु अस्थाना ने किया। इस मौके नारी शक्ति संस्थान की सभी सदस्य, संरक्षक, पदाधिकारीगण मौजूद रहीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment