क्रिसमस पर्व का सच्चा अर्थ आपस में खुशियां बांटना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है - प्रशांत चंद्रा
आजमगढ़: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल समेदा आजमगढ़ में बुधवार को क्रिसमस डे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत चंद्रा एवं आवासीय प्रबंधक अनिरुद्ध जायसवाल व प्राचार्य विनंजय शर्मा उप प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता राय एवं समंन्यवयक कुनाल गुप्ता आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य नाटक प्रस्तुत कर वहां बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सेंटा क्लॉज ने आकर छात्रों को उपहार बांटा तथा सेंटा क्लाज बने बच्चों ने विद्यालय परिसर में घूमघूम कर चॉकलेट तथा गिफ्ट बांटते हुए नजर आए जिसे देखकर बच्चे अत्यधिक उत्साहित एवं प्रसन्न चित्त नजर आ रहे थे। स्कूल के प्रबंधक प्रशांत चंद्रा ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि" 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिवस पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस त्योहार का सच्चा अर्थ आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना आदि है। प्राचार्य कहा "नन्हे मुन्ने बच्चे ही देश के भविष्य हैं यही बच्चे पढ़ लिख कर आगे शिक्षक, चिकित्सक व वैज्ञानिक बनकर अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। प्रत्येक अभिभावक को चाहिए कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।
Blogger Comment
Facebook Comment