क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत डीएम के निर्देश पर चला अभियान
संतोषजनक नहीं मिले 04 खाद्य कारोबारकर्ताओं को दिया सुधार सूचना
आजमगढ़: क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को विक्रय होने वाले खाद्य पदार्थ यथा केक, पेस्ट्री विभिन्न फ्लेवर के स्पेशल क्रिसमस ड्राई केक्स सहित अन्य बेकरी उत्पाद व इनके निर्माण में प्रयुक्त होने वाले खाद्य पदार्थ यथा मैदा, क्रीम कोकोआ पाउडर, चॉकलेट सिरप, ऐसेन्स, फ्लेवरिंग ऐजेन्ट, क्रीम में प्रयुक्त होने वाले कलर तथा बाजार में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के रेडी टू मेक केक मिक्स आदि तथा अन्य खाद्य पदार्थ/पेय पदार्थो के मिलावटी विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु गठित टीम द्वारा सरायमीर में दो प्रतिष्ठानों से 01 केक, 01 क्रीम ब्रेड, 01 मैदा व 01 बिस्किट का नमूना संग्रहित किया गया तथा नरौली चौराहे से 01 विप्ड क्रीम व 01 चॉकलेट केक का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दूसरी टीम द्वारा 01 मैदा व 01 वनस्पति का नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण उपरान्त साफ सफाई व खाद्य पदार्थाै का रख रखाव संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कुल 04 खाद्य कारोबारकर्ताओं के सम्बन्ध में सुधार सूचना सम्बन्धित कार्यवाही की गयी साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानो पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप चस्पा कराया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II,आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार कार्यवाही क्रिसमश पर्व के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें तथा चमकीली एवं रंगीन मिठाईयों व खाद्य पदार्थो से परहेज करें। खाद्य कारोबारकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थो के निर्माण व विक्रय स्वच्छकर दशाओं में करने तथा खाद्य रंगों का प्रयोग निर्धारित मात्रा में करने एवं शुद्ध तथा ताजा खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने के लिए जागरूक किया गया। उक्त छापेमार दल में दीपक कुमार श्रीवास्तव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, राजीव कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी व श्रीमती बेबी सोनम खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण शामिल रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment