.

आजमगढ़ की प्रीति यादव वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी


एथेन्स (ग्रीस) में कुश्ती वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 40 किलो भर वर्ग में भाग लेगी

उ०प्र० कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

आजमगढ़: 28 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक एथेन्स (ग्रीस) में वर्ल्ड चैम्पियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें आजमगढ़ की प्रीति यादव 40 किलो भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। जनपद आगमन पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आनन्द देव उपाध्याय 'नन्दू' ने अपने निवास पर अंग वस्त्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आजमगढ़ कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष डॉ० युगान्त कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रीति यादव युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगी और इससे कुश्ती का विकास होगा। इस मौके पर जय प्रकाश यादव उप क्रीड़ाधिकारी आजमगढ़, गोविन्द साईं कोच, अमन उपाध्याय, बृजेश यादव, विपिन चन्द अस्थाना, छोटू सरदार, अनिकेत, अमर सिंह, राजीव डालमिया, विशाल, मनीष भार्गव, सुदीप उपाध्याय आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment