.

आजमगढ़: सपा नेताओं ने 52 किलो का केक काट कर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन



युवा सपा नेताओं ने रक्तदान कर पार्टी मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर 52 किलो का केक काटकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, विजय यादव अध्यक्ष जिला पंचायत ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया तदोपरांत समाज वादी के युवा कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक सदर अस्पताल में रक्तदान देकर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना किया। पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की पर्यावरण में रुचि को देखते हुए गांधी प्रतिमा के पास में वृक्षारोपण भी किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सभी लोग अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना करके संकल्प लेते हैं कि सन् 2027 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश की जनता लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की दमनकारी, शोषणात्मक,अत्याचारी अन्याई शासन से ऊब गई है। महंगाई, बेरोजगारी से 80% जनता काफी परेशान लचर जिंदगी जीने पर मजबूर है। पीडीए समाज के आरक्षण को सरकार लूट कर सामान्य वर्ग को देना चाहती है सपा इस साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी की जन विरोधी व लचर विदेश नीति से विदेश में भारत का अपमान हुआ है।
कार्यक्रम में चंद्रदेव राम यादव करैली पूर्व मंत्री, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव पूर्व मंत्री, विधायक नफीस अहमद,अखिलेश यादव, डॉ संग्राम यादव,पूजा सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, करुणाकांत मौर्य, जयराम सिंह पटेल, अब्दुल्ला, देवनाथ साहु,अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, रामप्यारे यादव,श्याम देव चौहान, लाइक अहमद, राजेश सरोज, दुर्गेश यादव, आशीष यादव, गौरव यादव,प्रदीप सहाय, डॉ हरिराम सिंह यादव,राज नारायणन यादव, डॉ धनराज यादव, हंसराज यादव, जगदीश प्रसाद, संतोष कुमार गौतम, प्रेम यादव, सुशील आनंद, विनोद गौतम, गोविंदा गौतम, राधेश्याम सैनी,विनीत राय, बबीता चौहान, गुड्डी देवी, द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, बाल रूप सरोज, भोला यादव कवि, सूरज राजभर, मो. शाहिद प्रधान, जयवीर यादव, ओमप्रकाश राय,इस्लाम नट, सिंगरी गौतम, इंजीनियर अभिषेक यादव, ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव,सुषमा चौहान, संगीता जायसवाल आदि लोगों उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन जिला महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment