.

आजमगढ़: भाजपा नेताओं ने जगह जगह डा० आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया



संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन कर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा दिनांक13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निश्चित किया गया है । इसी क्रम में14 अप्रैल को आजमगढ़ लोकसभा में समस्त 1986 बूथों पर बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और इसके साथ ही 405 विभिन्न स्थानों पर स्थित बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं संविधान की प्रस्तावना का सामूहि रूप से वाचन, किया गया। इसी के साथ अनुसूचित बस्तियों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में स्वच्छता व पेयजल की व्यवस्था किया गया। आजमगढ़ नगर मेहता पार्क स्थित डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सौदागर भारती के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इसी क्रम में रानी की सराय में पूर्व सांसद नीलम सोनकर और ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह के नेतृत्व में, मेहनगर पवनी कला में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, और तेज प्रताप के नेतृत्व में हाफिजपुर में जिला प्रभारी अशोक सिंह व मण्डल मंत्री सतीश चौहान के नेतृत्व में, बिलरियागंज , जमुआ हरिराम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल व बूथ अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में, चक्रपानपुर के मकदूमपुर में पूर्व सांसद डा संतोष सिंह व गोविन्द मौर्य के नेतृत्व में, जहानागंज के भुजही में पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह और अखिलेश सिंह के नेतृत्व में हाफिजपुर के हरिहरपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व बूथ अध्यक्ष रामसिंह यादव के नेतृत्व में चक्रपानपुर के गंभीरवन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू व आशुतोष सिंह के नेतृत्व में जहानागंज में पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह व दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में रानीपुर रजमों में क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज के नेतृत्व में आजमतगढ में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल के नेतृत्व में जीयनपुर के बेरमा में पूर्व विधायक बंदना सिंह के नेतृत्व में भीमवर के सिकंदरपुर में जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय के नेतृत्व में मेहनगर के गंजोर में पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान के नेतृत्व में गूजरपार के बम्हौर में पूर्व विधायक रामदर्शन यादव के नेतृत्व में संविधान निर्माता भारत रत्न डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment