.

आजमगढ़: गो आधारित प्राकृतिक खेती से लाभान्वित होंगे किसान- श्याम बिहारी गुप्ता



वेदांता परिवार ने किया उप्र गो सेवा आयोग के अध्यक्ष का स्वागत

आजमगढ़: जिले के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता का शुक्रवार की सुबह वेंदाता परिवार ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं को गुड़ रोटी व चारा खिला कर दुलारा और उनकी सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आजमगढ़ में गोमूत्र, गोबर के साथ ही गो आधारित प्राकृतिक खेती के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जिससे अधिक से अधिक किसान इससे लाभान्वित हो सके। यह 55 लाख आबादी वाला जिला है इसके साथ ही 11 लाख परिवार है। आठ लाख परिवार ग्रामीण परिवेश से आते हैं। ऐसे में इन परिवारों के पास चार लाख गोवंश है। हमारा प्रयास है कि हर किसान के खूंटे पर एक गाय बंधी होनी चाहिए। अब गोमूत्र को बहने नहीं दिया जाएगा बल्कि उसका संरक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार को आधारित प्राकृतिक खेती का जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियान शुरू किया है। यह 20 लाख किसानों के ऊपर कार्यक्रम चल रहा है। इसी अभियान को गति देने यहां आया हूं। इसके साथ ही एक गांव को हम लोग अडॉप्ट करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7713 स्थान पर गौ संरक्षण केंद्र चल रहा है और आजमगढ़ जिले में 90 स्थान पर चल रहा है। किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अधिक से अधिक गाय ले जाएं और प्रति गाय 1500 रुपया ले जाएं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से पश्चिम बंगाल जाने का रास्ता है ऐसे में तस्करी करने वाले और मांस का व्यापार करने वाले लोग इक्का-दुक्का इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। हालांकि संरक्षण करने वाले भी लोग यही के हैं। आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि अगली बार जब जिले के दौरे पर आऊंगा तो जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कर तस्करी करने वाले और मांस का व्यापार करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल जाने वाले रास्तों को ब्लॉक करने को कहा जाएगा, इसके साथ ही पशु तस्कर गिरोहों का भंडाफोड़ भी किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आलोक जायसवाल, विशाल जायसवाल, रित्विक जायसवाल, किशन सिंह, रतन गुप्ता, विपुल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment