.

.
.

आजमगढ़: रेनबो नेशनल स्कूल में आयोजित 'स्पोर्ट्स वीक' में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं






बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं - प्रियंका त्रिपाठी,प्रिंसिपल

आजमगढ़: भीमबर रोड अकबरपुर बिलरियागंज आजमगढ़ में स्थित रेनबो नेशनल स्कूल में दिनांक 18/12/2024 से 21/12/2024 तक स्पोर्ट्स वीक के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें म्यूजिकल चेयर, थ्री-लेग रेस, स्पून एंड मार्बल, फ्लोर एंड टॉफी, स्किपिंग, फ्रूट रेस, कबड्डी, रिले रेस, बैडमिंटन, जलेबी रेस, सिंपल रेस, टग ऑफ वॉर जैसे खेलो में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। ये पूरा कार्यक्रम विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जे. पी. पाण्डेय व प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी की देख-रेख में संपन्न हुआ। जहां पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि, "जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है, ये खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं, इसलिए ऐसे खेलों की प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित करानी चाहिए जिससे बच्चों में शारीरिक विकास और मानसिक विकास भी होता रहे। अतः खेल हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं"।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment