.

आजमगढ़: मुंबई से घर आए व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या


माता पिता की पहले हो चुकी है मौत,पत्नी दो बच्चों संग मायके में थी

आजमगढ़: जिले के बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत इसहाकपुर ग्राम में युवक ने गमछे के सहारे पंखे में लटककर अपनी जान दे दी। वह बीती रात ही मुंबई से घर लौटा था। युवक की मौत के कारण का पता नहीं चल पा रहा है। मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। मृतक सुफियान पुत्र मोहम्मद फरीद उम्र 44 वर्ष के दो बच्चे हैं। लड़की का नाम आलिया 12 वर्ष व लड़के का नाम फतिक 15 वर्ष है। पत्नी अंजुम अपने मायके में मखदुमपुर निजामाबाद थाना में बच्चों को लेकर रह रही थी। सुफियान के माता-पिता पहले ही गुजर चुके थे। बीती रात घर पर सुफियान आया था। आज सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला खुला देखा। जब काफी देर हलचल नहीं मिली तब लोगों ने किसी प्रकार से अंदर देखा तो पंखे के सहारे सुफियान गमछे से लटका हुआ था। उसके घर पर कोई नहीं रहता था। ताला बंद था। उसकी पत्नी अंजुम ने बरदह थाने में आत्महत्या की तहरीर दी। बरदह थाना पुलिस जांच में जुटी है। आज पड़ोस वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप परेशान था। गोरखपुर से दवा चल रही थी कुछ दिन पहले ही मुंबई गया था। रोजी रोजगार के चक्कर में वहीं पर सिलाई का काम करता था। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment