.

.
.

आजमगढ़: नकली जेवर चढ़ाने के विवाद में बारातियों को बनाया बंधक


पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया,विदा हुई दुल्हन

आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र के दरिखा शेख अहमद गांव निवासी लाल चंद के पुत्र रमेश कुमार की बरात शुक्रवार की रात को सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर गई थी। नकली जेवर चढ़ाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले में सुलह कराया, तब जाकर दुल्हन की विदाई हुई। शुक्रवार की रात बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर बरात आई थी। बरात के परछन की रस्म पूरी हुई। उसके बाद खाना खाने के बाद जय माल और फिर शादी की रस्म पूरी हुई। सिंदूर दान होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने गहना दिखाने की बात कही। आरोप है कि पहले तो लड़का पक्ष गहना दिखाने को तैयार नहीं थे, जिद करने पर गहना दिखाया तो लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सारा जेवर नकली है। जिस पर घरातियों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। बरातियों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर शनिवार सुबह सरायमीर थाने के अपराध निरीक्षक सूर्यवंश यादव, सब इंस्पेक्टर अखिलेश यादव पुलिस बल के साथ बखरा गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद सुलह समझौता कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment