.

.
.

आजमगढ़: अकीदत के साथ मनाया बकरीद पर्व, दुआ में उठे हजारों हाथ





जिले की 356 मस्जिदों व 319 ईदगाहों में अदा हुई नमाज

ग्रामीण क्षेत्रों में भी उल्लास से मनाया गया ईद-उल-अजहा पर्व

आजमगढ़: कुर्बानी का प्रतीक ईद उल अजहा सोमवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने इबादतगाहों में नमाज पढ़ी। इसके बाद घर पहुंच कर कुर्बानी दी। मुख्यालय की ईदगाह में सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज पढ़ी गई। सुबह से ही नमाजी ईदगाह की ओर जाते दिखाई देने लगे। नमाज से थोड़ा पहले तक ईदगाह का अंदरूनी हिस्सा भर चुका था। मौलाना ने नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ कराई। साथ ही सुन्नतें रसूल पर चलने की हिदायत दी। इसके बाद मौलाना ने खुत्बा पढ़ा। खुत्बा खत्म होने के बाद लोग कुर्बानी देने के लिए घर की ओर चल दिए। मस्जिदोें व ईदगाहों के पास खिलाैनों की दुकानें लगी थीं। बच्चों ने अपने मनपसंद के खिलौने खरीदे।
जिले में 356 मस्जिद और 319 ईदगाहों सहित कुल 675 इबादतगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई। बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 3500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। इबादतगााहों के बाहर जनप्रतिधि, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने मुस्लिम बंधुओं को बधाई दी। बदरका स्थित ईदगाह पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रोहित यादव, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल आदि ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी।
वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने शिद्दत एवं अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अपने घर से नजदीक इदगाहों व मस्जिदों में पढ़ी। एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान कुर्बानी के बाद घरों में सेवाईयां व विभिन्न व्यंजन बनाए गए। घर पहुंच पूरा दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। संवेदनशील क्षेत्र शहर कोतवाली, निजामाबाद, बरदह, सरायमीर, मुबारकपुर, जीयनपुर, बिलरियागंज, फूलपुर पर विशेष निगरानी रही। लोगों ने अपने घर से नजदीक इदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ी।
सरायमीर में ईद-उल-अजहा (बकरीद ) की नमाज सरायमीर कस्बा स्थित ईदगाह सरायमीर बैतूल उलूम , शेरवां ईदगाह जामिया शरिया फैजुल उलूम सहित क्षेत्र के कौरा गहनी , नोनारी , छित्तेपुर , बखरा , राजापुर सिकरौर , नंदाव , लाहीडीह , खंडवारी , छाऊ, कमरावां सभी गांवों की ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई। मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक ईदगाहों के पास पुलिस बल तैनात किए थे और चक्रमण करते रहे। लालगंज में नगर पंचायत कटघर लालगंज सहित देवगांव, बैरीडीह, दौना , कटौली , बसही , बनारपुर , सलहरा साहित अन्य मस्जिदों मे ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार पर नमाज अदा कर परिवार, घर, गांव , प्रदेश व देश मे अमन चैन के लिए लोगों ने दुआ मांगी। नगर पंचायत लालगंज के मरकज मस्जिद मे इमाम मुफ्ती आसीम ने नमाज अदा कराई। एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार हरिशंकर दूबे, क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में कोतवाल विनय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे। पूर्व जिला सदस्य अबूआसिम , कलीम बेग , मो. आतिफ, नुरुलहुदा आलम, फुरकान, अबू सालिम, डा. मो. कलीम, मो. इस्लाम, रियाजुद्दीन, मौलाना नौखेज खां, जावेद आलम, बख्शी खान, तबरेज अनवार, तब्जील खान, हाफिज़ अरशद, मुमताज अहमद, अबुल कलाम, मोहम्मद शादाब, इमरान अहमद, मकसूद अहमद आदि रहे। जहानागंज में मंदे एवं सिन्ही के ईदगाह पर भी नमाज अदा की गई। वामिक खान, जावेद मंदे,मो. अकरम, मो. शाहिद आदि रहे। खरिहानी: नगर पंचायत मेंहनगर के लखरांव पोखरा के ईदगाह पर मौलाना अरशद की देखरेख में ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह हमराहियों के साथ चक्रमण करते रहे। एसडीएम रामानुज शुक्ला, तहसीलदार अभिषेक सिंह, ईओ सूर्यनाथ सरोज, लिपिक अशोक कुमार दुबे रहे। दीदारगंज में चितारामहमूदपुर, भादों, कुशलगांव, खरसहनकलां, राजापुर, महुवारा, पुष्पनगर आदि ईदगाह में नमाज अदा की गई। एसडीएम मार्टीनगंज नंदिनी शाह और थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment