.

.
.

आजमगढ़: दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने वृहद स्तर पर पौधारोपण किया


महिलाओं ने पौधों का संरक्षण करने का भी संकल्प लिया

आजमगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 5 जून को दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट और मैं हूँ ना के बैनर तले आज पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक ही दिन में इस संगठन की अध्यक्ष पूजा सिंह एवंम संरक्षक विजय लक्ष्मी मिश्रा के नेतृत्व में जिले के अंदर करीब पांच हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया है। यही नहीं संगठन से जुडी महिलाओं ने न सिर्फ पौधरोपण का कार्यक्रम किया बल्कि इन पौधों का संरक्षण करने का भी संकल्प लिया है। जिसकी सराहना अधिकारी से लेकर आम लोग करते दिखे जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताते चलें कि आजमगढ़ जिले की दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह और उनकी संगठन से जुडी पदाधिकारियों ने प्रकृति में संतुलन स्थापित करने एवं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अपने अपने घर के आस-पास वृक्षारोपण किया। इतना ही नहीं संगठन द्वारा रानी की सराय ब्लॉक क्षेत्र के तमौली गांव में स्थित एक गौशाला में भी वृक्षारोपण किया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष पूजा सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष हमारा ग्रुप पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, पॉलिथीन के कम उपयोग हेतु जागृति पशुओं के लिए घर के सामने नांद रखना पक्षियों के लिए सकोरा रखना जैसे कार्य करता रहा है। वृक्षों के महत्व को देखते हुए संगठन महिलाओं ने पौधरोपण किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना सिर्फ एक दिन का काम नहीं यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। पर्यावरण की रक्षा यानी पृथ्वी को बचाने और उसे समृद्घ करना अपने अपने जीवन को खुशहाल तथा समृद्घ बनाना है। समाज में केवल मनुष्य का समूह नहीं होता पशु,पक्षी, नदियां, तालाब, समुद्र, पहाड़, वायु, प्रकाश, बाग-बगीचा, जंगल सब मिलकर प्रकृति का निर्माण करते हैं। प्रकृति का संतुलन समाज के लिए अति आवश्यक है। स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वायुमंडल के लिए पौधरोपण आवश्यक है। ऐसे वक्त में पौधरोपण कर हम ऑक्सीजन की उपलब्धता वातावरण में बढा सकते हैं। इस अवसर पर जिले की मसहूर गाइनो डॉ विपिन यादव भी मौजदू रही जो संगठन की महिलाओ की हौंसलो को बढ़ाया। इस दौरान मैं हूँ ना संगठन की संरक्षक विजय लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। हम लोदो द्वारा दो माह का विशेष अभियान चलाकर करीब एक लाख पौधे जिले भर में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की पदाधिकारी रीना गुप्ता,एकता,प्रतिभा,संगीता वर्मा,अनीता,पूजा सेठ समेत कई महिलाएं उपस्थित रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment