.

.
.

आजमगढ़: निरहुआ व धर्मेंद्र ने रोडशो कर अपनी ताकत का कराया एहसास



एमपी के सीएम मोहन यादव ने भाजपा व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने सपा की संभाली थी कमान

जगह-जगह दोनों प्रत्याशियों पर पुष्प वर्षा का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

आजमगढ़: लाेकसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन आजमगढ़ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने गुरुवार को शहर में रोडशाे कर अपनी ताकत का एहसास कराया। दोनों यादव प्रत्याशियों का मार्गदर्शन भी ‘यादव’ ही कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ का मार्गदर्शन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे थे तो सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र के रोडशो की कमान पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने संभाल रखी थी। फर्क इतना था कि निरहुआ के रोड शो में मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू अपर्णा यादव व भोजपुरी फिल्मों के कलाकर शामिल थे। जबकि, धर्मेंद्र के साथ जिले के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे। दोनाें के रोडशो में उनके समर्थकों ने जगह-जगह फूलों के वर्षा कर स्वागत किया।निरहुआ का रोडशो सिधारी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय से निकल कर हाइडिल चौराहा, शारदा तिराहा, रैदोपुर होते हुए, दलालघाट, हर्रा की चुंगी,पहाड़पुर, चौक होते हुए ब्रह्मस्थान स्थित सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त हुआ। रोडशाे में भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह, आम्रपाली दूबे, रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू और जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, अशोक सिंह, सुनील गुप्ता, महेश्वरीकांत पांडेय, गुड्डू मिश्रा गुड्डू, अरविंद जायसवाल, बंदना सिंह, सत्येंद्र राय, लक्ष्मण मौर्य, राम दर्शन यादव, अनुराग सिंह सन्नी, मंजू सरोज, बबीता जसरासरिया, पूनम सिंह, अजय सिंह, आनंद सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, बृजेश यादव, हरिवंश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र मौर्य, राजन उपाध्याय, पवन देव त्रिपाठी, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिंह आदि रहे। उधर, धर्मेंद्र यादव के रोडशो का काफिला विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के हर्रा की चुंगी आवास से निकल कर पालीटेक्निक चाैराहा, मुकेरीगंज, पहाड़पुर, तकिया, चौक, मातबरगंज, नगर पालिका चाैराहा होते हुए रैदाेपुर स्थित गांधी पार्क पहुंचा, जहां उन्होंने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ विधायक नफीस अहमद, अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव, अजय यादव, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव आदि रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment