.

.
.

आजमगढ़: निकम्मी व बेइमान है भाजपा सरकार, बदलना चाहती है संविधान को : शिवपाल यादव


महागठबंधन सरकार बनी तो 05 की जगह मिलेगा 10 किलो राशन - राष्ट्रीय महासचिव, सपा

आजमगढ़ : सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार बनी तो पांच के बजाय 10 किलोग्राम राशन वितरित किया जाएगा। भाजपा सरकार में किसानों, दलितों, महिलाओं, नौजवानों सबको अपमानित कर मुकदमें लगाए गए। इस सरकार में सभी सरकारी कार्यालयों में जनप्रतिनिधियों का अपमान होता है। भाजपा सरकार देश के कुछ पूंजी-पतियों के लिए ही कार्य किया है। वह लालगंज लोकसभा के लालगंज नगर पंचायत के राम जानकी मैदान परिसर में पार्टी प्रत्याशी दरोगा सरोज के समर्थन में संविधान बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को हराना है तो अनुशासन में रहना है। महागठबंधन से भाजपा घबराने लगी है। यह सरकार बेइमानी व अधिकारियों से कहकर सपा व गठबधन के प्रमुख नेताओं को फंसाने का दबाव बना रही है। आगाह किया कि मतदान तक पुलिस या किसी अधिकारी के बुलाने पर मत जाइए और बचकर रहिए। भाजपा सरकार में सभी सरकारी कार्यालयों में जन प्रतिनिधियों का अपमान होता है। भाजपा सरकार ने देश के कुछ पूंजी-पतियों के लिए ही कार्य किया है। कहा कि निकम्मी व बेइमान सरकार संविधान को बदलना चाहती है। इसे हटाने का समय आ गया है। आज सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में दी जा रही है। महागठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर व आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के स्थान पर पूर्ण नियुक्ति की जाएगी। पार्टी प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के एक माह बाद बुल्डोजर बाबा का समापन हो जाएगा। पूर्व सांसद राम किशुन यादव चन्दौली, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, विधायक बेचाई सरोज, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, शरद यादव रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालगंज राजनरायन यादव ने की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment