.

.

.

.
.

आजमगढ़: प्रदेश में 2017 के पहले था अराजकता का माहौल: भूपेंद्र चौधरी



बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, लोगों में जगी सुरक्षा की भावना, आम आदमी तक सीधे पंहुचा योजनाओं का लाभ

आजमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है, जो सामाजिक सद्भाव व सामाजिक समन्वय का काम करती है। उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले अराजकता का माहौल था, आज दूसरे प्रदेशों में इस प्रदेश का उदाहरण दिया जाता है। गुंडे माफिया भूमिगत हो चुके हैं। लोगों के अंदर सुरक्षा की भावना जगी है, महिलाएं बिना भय के घूम रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह बातें बुधवार को आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और नीलम सोनकर के नामांकन से पूर्व और बाद में शहर के बिन्नानी गार्डेन और निजामाबाद के तिग्गीपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों का विकास हुआ है। जिससे आदमी बड़ी-बड़ी दूरी को सुगमता से पार कर ले रहा है। सरकार की तमाम योजनाओं के चलते आम आदमी तक उसका लाभ सीधे पहुंच रहा है। आने वाले समय में सरकार इससे भी अच्छा करने का सोच रही है।
कृषि मंत्री व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पिछले सात वर्षों में उत्तर प्रदेश की छवि को बदलने का काम किया।आज उसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत का जो संकल्प है, आजमगढ़ सहित पूरा उत्तर प्रदेश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment