.

.
.

आजमगढ़:आग में जल गए पांच लोगों के आशियाने


फूलपुर तहसील के खानजहांपुर व डिघिया में अज्ञात कारणों से लगी आग

दो बकरियां मरीं, कई मवेशी झुलसे, गृहस्थी के सामान भी जले

आजमगढ़: फूलपुर तहसील के खानजहांपुर और डिघिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक-एक कर पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। दो बकरियां जल मरीं तो लाखों रुपये के गृहस्थी के सामान जल गए।
डिघिया गांव के इसरार की छत पर डाले गए छप्पर में दो बकरियां बंधी थीं और कुछ घरेलू समान था। सुबह अज्ञात कारणों से वहां आग लग गई। जिससे घरेलू सामान चल गए और दो बकरियां जलकर मर गईंं। वहीं, खानजहांपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लगभग 1.40 बजे पारस के घर मे आग लगी। एक बकरा जलकर मर गया। जबकि, चार बकरियां आंशिक रूप से झुलस गईं। मड़ई के साथ ही उसमें रखी चारपाई और कपड़े जल गए। कुल लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सरजू का छप्पर जलने से लगभग तीन हजार रुपये, रुक्मिनी पत्नी स्व. विक्रम का करकट जलने से लगभग चार हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शोभनाथ पुत्र सितई की पशुओं के लिए बनी मड़ई जल गई। दो क्विंटल भूसा और एक भैस भी झुलस गई। लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लालचंद पुत्र राम बुझारत की मड़ई जलने से चारपाई, कपड़े और तीन रजाई जलने से लगभग पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पहले पारस के घर मे आग लगी थी। ग्रामीणों व फायरबिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर लेखपाल सुखबीर सिंह व ग्राम प्रधान सूबेदार यादव लोगों की मदद में लगे रहे। ग्राम प्रधान सूबेदार यादव ने कहा अपने स्तर से और शासन प्रशासन से जो भी होगा मदद दिलाने का प्रयास करूंगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment