.

.

.

.
.

आजमगढ: एमएलसी यशवंत सिंह भाजपा में वापस लिए गए



दो साल बाद पार्टी में हुई वापसी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र

लखनऊ: पूर्वांचल के वरिष्ठ नेता व एमएलसी यशवंत सिंह को बड़ी राहत मिल गई है। बीजेपी ने उनका निष्‍कासन वापस ले लिया है। दो साल पहले 2022 में पार्टी ने उन्‍हें छह साल के लिए बाहर का रास्‍ता दिखा दिया था। दरअसल, तब भाजपा में रहे यशवंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में आजमगढ़- मऊ सीट से बीजेपी कैंडिडेट अरुणकांत यादव के खिलाफ अपने बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू को उतार दिया था। तब माना जा रहा था कि विक्रांत अपना पर्चा वापस ले लेंगे पर उन्‍होंने वापस नहीं लिया। बीजेपी ने इसे अनुशासनहीनता माना और यशवंत सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दी।
अरुणकांत यादव बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे हैं। उनके खिलाफ बेटे को निर्दल उतारने पर बीजेपी ने यशवंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके अलावा उन पर पार्टी प्रत्‍याशी के खिलाफ प्रचार करने का आरोप लगा था। तत्‍कालीन यूपी बीजेपी अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर यशवंत सिंह को छह साल के लिए निष्‍कासित कर दिया गया था। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्र जारी कर यशवंत सिंह को पुनः पार्टी में शामिल कर लिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment