.

.

.

.
.

आजमगढ: बसपा ने चौंकाया,शबीहा अंसारी को लोकसभा सदर का प्रत्याशी बनाया


कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं हैं शबीहा

आजमगढ़ : सदर लोकसभा सीट से बसपा ने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं शबीहा अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है। नामांकन प्रक्रिया से एक दिन पहले बसपा ने प्रत्याशी का नाम घोषित कर सभी को चौंका दिया। यादव-मुस्लिम बाहुल्य सीट पर बसपा ने भी मुस्लिम प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।
नगर के पहाड़पुर मुहल्ले की रहने वाली सबीहा अंसारी ने शिक्षा शास्त्र से एमए की डिग्री हासिल की हैं। उनके पति मसूद अंसारी भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। शबीहा पहाड़पुर में एक कोचिंग सेंटर का संचालन भी करती हैं। इसके साथ ही वह कांग्रेस से भी जुड़ी रहीं।
2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। अब बसपा ने उन्हें आजमगढ़ से लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए विभिन्न माध्यमों व बसपा कैडर से वह जुड़ीं रहीं। बसपा के मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारियों से भी उनका संपर्क रहा। बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शबीहा अंसारी को टिकट मिलने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पार्टी मुखिया का फैसला है। पार्टी कार्यालय पर उनका बसपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment