.

.

.

.
.

आजमगढ: विकसित आजमगढ़ की गारंटी देगी भाजपा : आम्रपाली दूबे


भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमितलता सिंह ने भोजपुरी अभिनेत्री का किया स्वागत

आजमगढ़: भोजपुरी सिने तारिका आम्रपाली दुबे व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रजनी पांडेय (प्रवासी) का जोरदार स्वागत कटरा स्थित भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अमितलता सिंह के आवास पर हुआ। इसके बाद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबीता जसरासरिया के नेतृत्व में कटरा, अनंतपुरा में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क करके भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। आवास पर हुए सम्मान के दौरान राम सिंह गुड्डू, अनिल सिंह आदि ने आम्रपाली दूबे को कला के क्षेत्र में योगदान हेतु बुके देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमितलता सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के साथ मोदी सरकार ने दस वर्ष तक ऐतिहासिक विकास किया है। आजमगढ़ के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाना जरूरी है तभी यहां की दशा व दिशा बदलेगी।
इस दौरान आम्रपाली दुबे ने कहाकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए आजमगढ़ की जनता का आशीर्वाद चाहिए और मुझे विश्वास है कि आप सभी अपना पूरा आशीर्वाद भाजपा को देंगे तभी विकसित भारत के साथ-साथ विकसित आजमगढ़ का सपना साकार होगा।
इस मौके पर प्रदेश अनुसूचित प्रदेश मंत्री सत्येंद्र गौड़, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिंहा, महामंत्री अमन गर्ग, उपाध्यक्ष सुमन सिंह राजपूत, नगर महामंत्री अनीता सिंह, मंजूल वर्मा सहित कई भाजपाजन मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment