.

.
.

आजमगढ़: भाजपा नेताओं ने ध्वजारोहण कर मनाया पार्टी का 44वां स्थापना दिवस



पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया । आजमगढ़ जिला प्रभारी अशोक सिंह जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल, जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया और पपं दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों संग जिला अध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सिविल लाइंस स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पार्टी का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष की भांति सभी बूथों पर मनाया गया। बूथों पर बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में पं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख की बैठक किया गया।
इस अवसर पर माहेश्वरी कांत पाण्डेय,डा श्याम नारायण सिंह,पवन सिंह मुन्ना नन्हकू राम सरोज, ब्रजेश यादव, विनोद उपाध्याय, अजय सिंह विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अशोक सोनकर, अवनीश चतुर्वेदी, मयंक श्रीवास्तव, योगेन्द्र यादव, दीपक मौर्या, अजय मौर्या, सूरज, नीरज सिंह, मोनू विश्वकर्मा, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment