.

.
.

आजमगढ़ के लिए 23 व लालगंज के लिए 07 लोगों ने लिए नामांकन पत्र



नामांकन का पहला दिन, एक ने दाखिल किया नामांकन पत्र

आजमगढ़: लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्र क्रय करने का सिलसिला आज शुरू हो गया। जिले की दो लोकसभा सीटों के लिए पहले दिन कुल 30 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिसमें लोक सभा क्षेत्र 69-आजमगढ़ से सोहित यादव उर्फ सच्चे लोहिया- वोट से पार्टी इण्टरनेशनल- 02 सेट,
पारस यादव - जनराज्य पार्टी - 01 सेट, राज बहादुर यादव - समाजवादी पार्टी - 04 सेट, अनिल कुमार चौहान - आम जनता पार्टी सोसलिस्ट आजमगढ़ - 03 सेट, रविन्द्र नाथ शर्मा - मौलिक अधिकार पार्टी - 01 सेट, राम सिंह चौहान - निर्दल - 01 सेट, राम बचन पु0 विदेशी - निर्दल - 01 सेट, राकेश गोंड़ - निर्दल - 01 सेट, राम बचन पु0 रामदास- निर्दल - 01 सेट,
राजीव - निर्दल - 02 सेट, अनिरूद्ध राम पासी - असंख्य समाज पार्टी - 01 सेट, अरूणेन्द्र कुमार सिंह- भारतीय जनता पार्टी- 03 सेट, बद्री सिंह - राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रान्ति पार्टी - 02 सेट,
पंकज कुमार यादव - निर्दल - 02 सेट, राजू यादव - निर्दल - 01 सेट, उमा शंकर सिंह - निर्दल - 01 सेट, रेनू - निर्दल - 01 सेट, प्रकाश नारायन - निर्दल - 02 सेट, मशहूद अहमद - निर्दल - 01 सेट, सभाजीत सिंह - बहुजन समाज पार्टी - 01 सेट, सुग्रीव चौहान - राष्ट्रीय जनवादी पार्टी सोशलिस्ट - 01 सेट, विजय कुमार - निर्दल - 01 सेट,शशिधर सिंह - निर्दल - 01 सेट ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। इस तरह लोक सभा 69-आजमगढ़ के लिए कुल 23 प्रत्याशियों द्वारा 35 नाम निर्देशन पत्रों का क्रय किया गया। वहीं
लोक सभा क्षेत्र 68-लालगंज के लिए जितेन्द्र हरि पाण्डेय - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - 01 सेट,
रणवीर सिंह चौहान - पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी - 01 सेट, अभय तिवारी - भारतीय जनता पार्टी - 04 सेट, रामसेवक यादव - समाजवादी पार्टी - 04 सेट, नरेन्द्र सिंह - बहुजन समाज पार्टी - 04 सेट, राम प्यारे - बहुजन मुक्ति पार्टी - 04 सेट,
बलिन्दर - जनता क्रान्ति पार्टी - 01 सेट ने नामांकन पत्र लिए । इस तरह लोकसभा 68-लालगंज के लिए कुल 07 प्रत्याशियों द्वारा 19 नाम निर्देशन पत्रों का क्रय किया गया।
लोक सभा 69-आजमगढ़ के लिए जनराज्य पार्टी से पारस यादव, निवासी ग्राम सलेमपुर (खोदादपुर) पोस्ट सुल्तानीपुर, ब्लाक व थाना जहानागंज, आजमगढ़ द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment