.

.
.

आजमगढ़: हरैया ब्लाक के पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने थामा भाजपा का दामन


गोरखपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने दिलाई सदस्यता

कई समर्थक प्रधान भी भाजपा में शामिल हुए

आजमगढ़: रौनापार: ब्लाक हरैया के पूर्व प्रमुख व सपा नेता चंद्रशेखर यादव समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा गोरखपुर कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। चंद्रशेखर यादव 2013 में ब्लाक हरैया के प्रमुख रहे। अगले चुनाव में अनुसूचित सीट हो जाने के कारण भोलवा देवी को ब्लाक प्रमुख बनवाने में काफी सहयोग किया था। पूर्व ब्लाक प्रमुख के साथ प्रधान संघ हरैया के ब्लाक अध्यक्ष उमेश चंद यादव, साहडीह प्रधान धर्मेंद्र यादव, अजगरा मगर्वी के पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि राजमन यादव, आराजी अजगरा मगर्वी के प्रधान शिवकुमार यादव, पूर्व प्रधान सूर्य देव यादव, आराजी देवरा करखिया के प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव, सिरही प्रधान रविंद्र चौहान, सोनौरा के प्रधान प्रतिनिधि अमीरचंद यादव, पोखरा प्रधान मुकेश प्रजापति, रामाधार पासवान, प्रधान मानसिंह पटेल आदि ने भी पूर्व प्रमुख के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment