.

.
.

आजमगढ़: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव कल जिले में रहेंगे


भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीड बैक लेकर बनाएंगे रणनीति

आजगढ़: भारतीय जता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। सेठ जयपुरिया स्कूल कंधरापुर में 13 फरवरी को आजमगढ़, मऊ व बलिया की पांच लोकसभा की कलस्टर बैठक में रणनीति बनेगी। चुनावी धार देंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और कृषि मंत्री व जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही। लोकसभा चुनाव से पहले जिले में भाजपा की यह पहली मैराथन बैठक होगी। तीनों अतिथियों के साथ बैठक में संगठन के फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया जाएगा। यह बताया जाएगा कि चुनाव में किन नीतियों के आधार पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोकसभा सीटों को मंडल स्तर पर कलस्टर के रूप में बांटा है। इसके अनुसार चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। आजमगढ़ कलस्टर में कुल पांच लोकसभा को शामिल किया गया है। इसमें आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया और सलेमपुर शामिल हैं। लोकसभा सलेमपुर में बलिया के साथ ही देवरिया जिले का भी कुछ हिस्सा शामिल है। बलिया जिले में तीन विधानसभा होने के कारण इस सीट को पार्टी ने आजमगढ़ कलस्टर में शामिल किया है। चुनावी तैयारी के संबंध में आयोजित होने वाली पहली बैठक में पांचों लोकसभा के सांसद, विधायक के अतिरिक्त संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी से जुड़े संबंधित जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, पिछले चुनाव के प्रत्याशी, पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। सभी लोकसभा प्रभारी और संयोजक की भी मौजूदगी में पार्टी नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनओं से अवगत कराया जाएगा।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि आजमगढ़ कलस्टर की बैठक को तीन हस्सों में बांटा गया है।
इसी क्रम में सोमवार को बैठक स्थल सेठ जयपुरिया स्कूल कंधरापुर में विधान परिषद सदस्य व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने तैयारियों का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,जिला ध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल,माहेश्वरी कांत पांडेय, राजेश महुवारी, मंडल अध्यक्ष कौड़ियां आशुतोष चौबे आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment