.

.
.

आजमगढ़: कंधरापुर थाना अध्यक्ष को एसपी ने किया लाइन हाजिर


लापरवाही पर की कार्रवाई, विरेन्द्र कुमार सिंह बनाए गए कंधरापुर थानाध्यक्ष

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा उप निरीक्षक ब्रह्मदीन पाण्डेय़, थानाध्यक्ष कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। दिनांक 01.01.2024 को एक कॉलर द्वारा यू.पी. 112 पर कॉल करके भैंस चोरी की सूचना दी गयी मौके पर पीआरवी- 1007 ने पहुंचकर थानाध्यक्ष कन्धरापुर को घटना के बारे में बताया परन्तु थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी और न ही थाना स्थानीय पर कोई अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष कन्धरापुर द्वारा बरती गयी लापरवाही तथा कार्य में उदासीनता के कारण पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया। जिसके स्थान पर वरिष्ठ उप निरीक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह थाना जहानागंज को थानाध्यक्ष कन्धरापुर के पद पर तैनात किया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment