.

.
.

आजमगढ़: कांग्रेसियों ने परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया नमन




नवनियुक्त प्रदेश महासचिव, महासचिव एवं सचिव संतोष कटाई का प्रथम आगमन पर किया स्वागत

आजमगढ़: 6 दिसंबर 2023 तमसा प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह थे इस दौरान आजमगढ़ जनपद के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अनिल यादव महासचिव अवधेश सिंह एवं सचिव संतोष कटाई का जनपद प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर को नमन किया और याद किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक और विद्वान थे। उनका पूरा जीवन जातिवाद को समाप्त करने और गरीबों दलितों पिछड़ों के उत्थान के लिये समर्पित था। आज वर्तमान सरकार लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने पर तुली हुयी है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये कृतसंकल्प है। मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश कांग्रेस नयी रणनीति से आगे बढ़ रही है। 2024 के लोकसभा चुनावो में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। सभी लोग यह जानते हैं कि सिर्फ कांग्रेस ही तानाशाही बीजेपी सरकार से लड़ने में सक्षम है। इसीलिए अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में तमाम अन्य दोनों के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में त्रिभुवन दुबे, कौशल कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, रन बहादुर सिंह, बेलाल अहमद, मुन्नू यादव, तेज बहादुर यादव, मनोज कुमार सिंह, अजीत राय, रविकांत त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment