.

.

.

.
.

आजमगढ़ पंहुची नई मऊ- मुंबई साप्ताहिक ट्रेन को सासंद ने दिखाई हरी झंडी


पूर्वांचल के विकास के लिए केंद्र सरकार यहां की सभी मांगों पर कार्य कर रही है - दिनेश लाल यादव निरहुआ

आजमगढ़: आजमगढ़ से मुम्बई को जाने वाले यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने मऊ वाया आजमगढ़ से मुंबई की एक साप्ताहिक ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन बुधवार को पहली बार जैसे ही मऊ से निकलकर आजमगढ़ पहुंची लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। रेल मंत्रालय के इस पहल का आभार जताने के लिए आजमगढ़ सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ मौके पर पहुंचे और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को मुम्बई के लिए रवाना किया।
मऊ-मुम्बई नई ट्रेन के स्वीकृति के लिये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि इस गाड़ी के चलने से मऊ, आजमगढ़, जौनपुर के क्षेत्र की जनता को मुम्बई जाने हेतु न केवल एक अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी वरन् मऊ, आजमगढ़ क्षेत्र के वस्त्र उद्योग एवं अन्य उत्पादों के मुम्बई एवं मार्गवर्ती नगरों को भेजने में सुविधाएं होगी। यहाँ के वस्त्र उद्योग एवं अन्य उत्पादों को बाजार मिलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहाकि आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के विकास के लिए केंद्र सरकार यहां की सभी मांगों को पूर्ण करती चली जा रही है। वहीं सांसद निरहुआ ने कहा सपा ने आज तक आजमगढ़ को केवल वोटों के लिए इस्तेमाल किया है। जबकि मोदी और योगी सरकार लगातार आमजन के विकास, सुविधाओं को तरदीह दी है। उन्होंने कहाकि मुम्बई जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी उपलब्धि है। वहीं इस ट्रेन को रूट के हिसाब से शीध्र ही प्रतिदिन चलाए जाने की भी मांग की जाएगी। इससे पहले अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव ने सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का स्वागत किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव,मंडल इंजीनियर सामान्य पी पी कुजूर, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियरश्री ललित मोहन पन्त, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार,सहायक मंडल इंजीनियर/आजमगढ़, सांसद प्रतिनिधि हरिकेश यादव, सुरेश शर्मा, विनीत सिंह रिशु, महप्रधान आदित्य यादव, शौर्य सिंह कौशिक, राजेश भगत, प्रमोद यादव, संजय तिवारी, जाकिर, अभिषेक कन्नौजिया सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment