.

.
.

आजमगढ़: श्री कृष्ण गोशाला परिसर में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी


पूजन कर लोगों ने लिया गौरक्षा का संकल्प

आजमगढ़: पहाड़पुर ​स्थित श्री गोशाला परिसर में सोमवार को गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ सहित लोगों ने वि​धि-विधान से गाय और बछड़ों का पूजन कर गौरक्षा का संकल्प लिया। सांसद दिनेश लाल यादव और श्री कृष्ण गोशाला के पदाधिकारियों ने गायों व बछडों को तिलक लगाकर पूजा की। सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि गोपाष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गायों का पूजन कर गाय चराना शुरू किया था। उसी परम्परा को बनाए रखते हुए कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। रासायनिक खाद, कीटनाशक जहर व ट्रैक्टर निर्माण कर्ता बड़ी-बड़ी कंपनियों ने गोवंश के स्थान पर कब्जा कर उसे हाशिए पर ढकेल दिया है। इस कारण किसान पशुओं को पालन का काम न करके बल्कि ट्रैक्टरों पर आधारित कृषि करने लगा हैं। इसका सीधा असर गोवंश पर पडा हैं। गाय हमारी वैदिक संस्कृति की पोषक हैं। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने ही असीम गौ सेवा करके वैदिक संस्कृति की रक्षा करने का काम किया था। इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि गाय की पूजा-अर्चना के साथ उसको बचाने का भी प्रयास करें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, अनूप अग्रवाल, मनोज खेतान, डब्बू रूंगटा, डा० भक्तवत्सल, डा. मनीष त्रिपाठी, विवेक अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, बंटी रूंगटा आदि उप​स्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment